फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टेबल टेनिस के एकल वर्ग में वैभव प्रथम

Tue, 06 Oct 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य, कोच व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालयों के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। इस दौरान लड़कों के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में गंगा सदन के वैभव ने प्रथम स्थान पाया। उन्होंने सरस्वती सदन के विकास को हराकर खिताब जीता।
लड़कियों के एकल वर्ग में नर्मदा सदन की मिष्टी ने सरस्वती सदन की नेहा को हराकर पहला स्थान हासिल किया। युगल वर्ग में नर्मदा सदन के कुश और मोनू की जोड़ी ने सरस्वती सदन की जोड़ी को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार खेल और बेहतर तालमेल के साथ मुकाबलों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों के परिणामों के आधार पर सरस्वती सदन को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता कोच साहिल अंसारी के नेतृत्व में करवाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य सुमित जिंदल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन और आपसी सहयोग देखने को मिला। विद्यालय स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें