फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिडंत में अधेड़ की मौत

Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। रसूलपुर गांव से सालेहपुर मार्ग पर पटाखा गोदाम के पास वीरवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महमदपुर गांव का 52 वर्षीय रामकरण बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक सवार चालक को भी मामूली चोट लगी। घायल रामकरण को राहगीरों की मदद से सीएचसी लाया गया। रामकरण की नाजुक हालत को देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जगाधरी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रामकरण को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मृतक रामकरण के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि मृतक रामकरण के भतीजे कमल की शिकायत पर बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें