यमुनानगर। गांव बाल छप्पर में दोस्त के घर से लौट रहे युवक युगल को गांव के ही अंकित पंडित ने गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
युगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो रात साढ़े आठ बजे अपने दोस्त के घर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही अंकित पंडित ने उसे रोक लिया। और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो उसने उसे गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।