फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहजादपुर पांसरा रोड पर भोगपुर गांव के पास रेत बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। ट्रॉली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भाेगपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र कांबोज के रूप में हुई है।
गांव भोगपुर निवासी गौरव कंबोज ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र कांबोज गांव के अड्डे पर ही बाल कटवाने के लिए गए थे। वहां से वह साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी शहजादपुर गांव की ओर से ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर आ रहे चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे जा गिरे। इसके बावजूद चालक ने ट्रैक्टर ट्राली नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान ट्राॅली का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया। ग्रामीण एकत्र हुए और भागने का प्रयास कर रहेचालक को घेर लिया लेकिन वह ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बूड़िया पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें