फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम कार्यालय पर चार को मिड-डे मील वर्कर्स का होगा महापड़ाव

Thu, 30 Jul 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान मिड-डे मील वर्करों को संबो​धित करती मुख्य वक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में चार अगस्त को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर प्रस्तावित महापड़ाव व रैली होगी।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को मुस्तफाबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में मिड-डे मील के सभी वर्कर्स ने भाग लिया। बैठक को राज्य सचिव शरबती देवी, मीनाक्षी शर्मा, उषा सैनी, ममता और कैलाशो ने कहा कि 11 जून को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने यूनियन की राज्य कमेटी को चंडीगढ़ में वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन स्वयं बैठक में शामिल नहीं हुए।
वहीं, 12 जनवरी को पंचकूला में हुई राज्य स्तरीय रैली के बाद सरकार द्वारा मानी मांगें अभी तक लागू नहीं की हैं। इसके विरोध में चार अगस्त को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के बाहर महापड़ाव और रैली की जाएगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो दस अगस्त से जिलास्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील योजना में कार्यरत कर्मचारियों को मात्र सात हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। कई-कई महीनों तक मानदेय का भुगतान नहीं होता और वर्दी भत्ता भी समय पर नहीं मिलता। इसके अलावा कर्मचारियों से 11 महीने कार्य लिया जाता है, जबकि मानदेय केवल दस महीने का दिया जाता है।
बैठक में वर्करों ने 12 माह का मानदेय, न्यूनतम 30 हजार रुपये वेतन, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये, मृत्यु पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, हर महीने की सात तारीख तक मानदेय भुगतान, वर्दी भत्ता बढ़ाने तथा हटाई रसोइयों की दोबारा नियुक्त करने सहित अन्य मांगें उठाईं। स्कूलों में स्वयं सहायता समूहों की व्यवस्था बंद की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें