फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिड डे मील वर्कर्स ने डीईईओ कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू व एसकेएस) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान नीलम भट्टी की अगुवाई में सेक्टर-18 स्थित डीईईओ कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने डिप्टी डीईईओ पृथ्वी सैनी को शिक्षा मंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर राज्य सचिव शरबती ने कहा कि मिड डे मील कार्यकर्ता लंबे समय से मांगों व समस्याओं के लिए सरकार से अपील कर रही हैं। कई बार आंदोलन भी किए। इसके बाद भी मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। 19 अगस्त को शिक्षा मंत्री के साथ हुई वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति बनी, पर अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व राज्य का मानदेय भी कई-कई माह का बकाया है, इसलिए धरना देकर दोबारा शिक्षा मंत्री के नाम मांग पत्र के नाम ज्ञापन देकर मांगों का समाधान करने की अपील की है। इस दौरान सीटू नेता रोशन लाल, जरनैल चनालिया, राजबीर, एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, प्रकाश कौर, राज कौर, उषा, कैलाशो, शिमला, सरोज, सुमन, प्रेमवती, प्रदीप, रेखा व सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें