फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपालमोचन मेले के लिए तैयार मेटल बाजार

Sun, 22 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली में हुई बंपर बिक्री से छटी मंदी के बाद मेटल नगरी जगाधरी में राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कारोबारी स्टील और पीतल के बर्तनों के उत्पादन में जुट गए हैं, साथ ही विभिन्न वैराइटी के बर्तन बाजार में उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन


जगाधरी स्थित बर्तन दुकानें भी सजने लगी हैं, इसके अलावा जगाधरी बस स्टैंड चौक से मटका चौक के बीच हाईवे किनारे भी अस्थायी रूप से स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि जगाधरी में बर्तन उत्पादन से जुड़ी 500 से अधिक इकाइयां और करीब 250 बर्तन दुकानें हैं। साथ ही यहां कई मार्केटिंग, सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियां सक्रिय हैं। अब व्यापारियों को बिलासपुर के कपालमोचन-आदिबर्दी क्षेत्र में लगने वाले राज्यस्तरीय मेले से करोड़ों की खरीद की उम्मीद है। यह राज्यस्तरीय मेला 21 से 26 नवंबर तक लगेगा, जिसमें हरियाणा ही नहीं पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल व यूपी से श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालु कपालमोचन क्षेत्र और जगाधरी से बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं।

लेबर की कमी से दिक्कत
छठ पर्व के चलते काफी संख्या में प्रवासी मजदूरों के घर लौट जाने से लेबर न मिलने की समस्या खड़ी हो गई है। मेटल नगरी जगाधरी में बर्तन उत्पादन से लेकर उसकी फिनिशिंग तक का आधे से ज्यादा कार्य लेबर पर ही आधारित हैं। ऐसे में पर्व के चलते लेबर न मिलने से काफी कामकाज प्रभावित हो गया है। बर्तन व्यापारी राजेश सचदेवा, प्रभूदयाल शर्मा, विकास गर्ग, विजय मोहन, अनिल अरोड़ा ने कहा कि मेले को लेकर तैयारी पूरी जोरशोर से हैं।
विज्ञापन


बर्तन व्यापारियों के चेहरों पर लौटी रौनक
द जगाधरी मेटल मैन्युफैक्चर एंड सप्लायर एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने कहा कि कपालमोचन मेले ने बर्तन व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है। त्योहारी सीजन में कुछ हद तक मंदी छट गई, अब कपालमोचन मेले के लिए कारोबारी बर्तन उत्पादन में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें