फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

Mon, 16 Sep 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या की घटना के बाद से जिले की महिला डॉक्टरों में भी डर का माहौल है। यह मामला उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल के सभी एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इतना ही उन्हें हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर भी दिए जाएंगे, सभी मरीजों, तीमारदारों व अन्य बाहरी लोगों की तलाशी की जा सके।
वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया है। एसपी ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है, जिसमें यह कहा गया है कि जिला के जितने भी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, उन सभी की रिकॉर्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखी जाए।
विज्ञापन

फिलहाल एक माह तक ही रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद वह अपने आप ही डीवीआर से डिलीट हाे जाती है। लंबे समय तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहने से पुलिस को किसी वारदात को सुलझाने में मदद मिलेगी। डॉक्टरों को इस बात का डर है कि कोलकाता के इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो उनके साथ भी कुछ घटित हो सकता है।
रात की ड्यूटी न लगाने को लेकर कुछ डॉक्टर इस बारे में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ से भी मिल चुकी हैं। साथ ही डॉक्टरों की यह भी मांग थी कि रात के समय दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामलों में पीड़ित महिलाओं या युवतियों को सब डिवीजन अस्पताल में न भेज कर मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में ही लाया जाए।
क्या है मेटल डिटेक्टर
हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो किसी वस्तु या मानव शरीर में धातु का पता लगाता है। इस उपकरणो का उपयोग अक्सर हवाई अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, वीआईपी की रैलियों में सुरक्षा तथा सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसे आम आदमी भी आसानी से चला सकता है। किसी के पास मेटल आदि होने पर यह अलर्ट कर देता है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी चौकस हो जाते हैं।
विज्ञापन


कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के बाद से डॉक्टरों में रोष व डर दोनों है। डॉक्टरों के साथ स्टाफ व मरीजों को सुरक्षित माहौल मिले इसके लिए मेटल डिटेक्टर खरीदे जाएंगे। चेकिंग के बाद ही किसी को भी अस्पताल के अंदर जाने दिया जाएगा। - डॉ. दिव्या मंगला, कार्यवाहक पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें