फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में रविवार को प्रकल्प युवा परिवार सेवा समिति ने संकल्प नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम माध्यम से युवाओं तक आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कुलवंत ने कहा कि युवा भारत की रीढ़ हैं। जिन पर भारत का भविष्य टिका हुआ है। किसी भी राष्ट्र का उत्थान एवं प्रगति वहां की युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है। महान आदर्शों एवं मूल्यों से पोषित युवा वर्ग ही किसी राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकता है, लेकिन वही युवा शक्ति अगर दिशा भ्रमित हो जाए तो संपूर्ण राष्ट्र के लिए पतन का कारण बन जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई वृक्ष सूख रहा हो तो उसकी जड़ों पर कार्य किया जाता है। इसी प्रकार यदि आज समाज में भांति-भांति की नकारात्मक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि युवा वर्ग दिशा भ्रमित हो रहा है। आज युवाओं को अपनी मानसिकता और आध्यात्मिक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।
संस्थान की ओर से युवाओं को ब्रह्मज्ञान द्वारा आध्यात्मिक जागृति प्रदान करके उन्हें आत्मिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है ताकि वे स्व कल्याण से लोक कल्याण का मार्ग अपना कर इस देश की प्रगति में अपना योगदान दे पाएं। आज की युवा पीढ़ी मानसिक तनाव, दिशाहीनता और अस्थिरता से जूझ रही है। ऐसे समय में केवल ब्रह्मज्ञान ही उन्हें स्थिरता, सकारात्मक उद्देश्य और आत्मविश्वास प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन

संकल्प इसी क्रांतिकारी दिशा में उठाया एक कदम है, जहां युवा स्वयं की वास्तविक पहचान करने और जीवन के वास्तविक लक्ष्य को समझने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वर्तमान समय में यदि हम अपने परिवार एवं समाज में रहते हुए युवाओं को सत्य का मार्ग दिखाकर उनकी जीवन शक्ति का प्रवाह सकारात्मक दिशा की ओर उन्मुख कर पाए तो आने वाला समय भी हम पर गर्व करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें