फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Tue, 03 Mar 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में जिलेभर में 74 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। वक्ताओं ने लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
जिला कार्यवाह विनोद कुमार ने बताया कि संघ की दृष्टि से जिले को 41 ग्रामीण मंडलों और 33 नगरीय बस्तियों में विभाजित किया गया है। सभी स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में 26,857 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16,026 महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में 545 महिलाओं और 810 पुरुषों की आयोजन समितियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान संघ संबंधी 826 पुस्तकों का निशुल्क वितरण भी किया गया। जिले की 141 सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता रही। विभिन्न संगठनों के 94 प्रतिनिधियों, संत समाज के 74 संतों और सर्व समाज के 107 स्थानीय वक्ताओं ने सम्मेलनों को संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को संगठित करना, नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। वक्ताओं ने पंच परिवर्तन, कुरीतियों के उन्मूलन, राष्ट्रहित में एकजुटता और सनातन संस्कारों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें