फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

Wed, 18 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गांव नागली-32 में 250 पौधे रोपे गए। सद्गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में श्री हंस ज्योति मंदिर जगाधरी की ओर से स्टोन क्रशर जोन क्षेत्र में सड़कों के किनारे और पार्कों में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

अभियान के तहत जामुन, अमरूद, आम जैसे फलदार वृक्षों के साथ-साथ अर्जुन, अशोका, बेरड़ा और आंवला जैसे औषधीय पौधे लगाए गए। समिति के प्रतिनिधि पवन कुमार गोयल ने बताया कि पौधों के चयन में पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया। वृक्ष हैं तो जीवन है। पर्यावरण की शुद्धि, पर्याप्त ऑक्सीजन, वर्षा संतुलन और भूमि कटाव रोकने में वृक्षों की अहम भूमिका है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना है तो अधिकाधिक पौधरोपण आवश्यक है। पौधरोपण में अमित भारती, राहुल चौधरी, फोरमैन कुंदन, रणजीत सिंह, प्रकाश सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें