नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करते विद्यार्थी। प्रवक्ता
- फोटो : गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्रोत संवाद
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर निगम की ओर शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को यमुनानगर बस स्टैंड और जिंदल पार्क में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से आई टीम ने रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छ शहर के महत्व को समझाया। महापौर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने भाग लिया। कलाकारों ने बताया कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने पांच प्रकार के कचरा पृथक्करण की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने की अपील भी की। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही यमुनानगर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करने और कचरा केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही डालने की अपील की।