फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वित्तीय प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 16 Jun 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अ​धिकारियों को संबो​धित करते सीईओ व अन्य। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला परिषद कार्यालय में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी, ब्लॉक समिति चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य एवं ब्लॉक समिति सदस्यों ने भाग लिया। ठसका ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और विकास योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनता की समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सदन के समक्ष रखने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें