संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय करेड़ा खुर्द में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी रमेश कुमार ने स्टाफ और विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में त्रिवेणी व अन्य पौधे लगाए।
स्कूल इंचार्ज रमेश ने बताया कि त्रिवेणी का पौधा भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रीय एकता व अखंडता का प्रतीक है। त्रिवेणी नीम, वट (बरगद ) व पीपल का संगम है। त्रिवेणी से मनुष्य को प्राणवायु और पक्षियों को आश्रय मिलता है। इस दौरान संस्कृत प्राध्यापक नीरज मानिकटाहला ने कहा कि त्रिवेणी में समस्त देवताओं व पितृों का वास होता है। इसलिए इसके पूजन से कष्ट दूर होते हैं। त्रिवेणी अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती है। इस दौरान हिंदी अध्यापक नवीन कुमार, क्लर्क मंजू सहित अन्य मौजूद रहे।