संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपालमोचन स्थित गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा लालदास में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने भाग लिया।
इस दौरान मंदिर में शिक्षा के क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक नंबर लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुदेश कटारिया ने 11000 रुपये देकर उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही सत्संग में बिना दहेज के कराई गई शादी में वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर गुरु रविदास मंदिर के महंत निर्मल दास महाराज, डेरे के प्रबंधक अमरनाथ ज्ञासड़ा, मास्टर रमेश कुमार, रामलाल फौजी, रामचंद्र अंबाला, अमरीक सिंह, राज कुमार मौजूद रहे।