फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 03 Nov 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री विश्वकर्मा दिवस समारोह शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर बिशन दास कॉलोनी रादौर रोड पर धूमधाम से मनाया गया। श्री विश्वकर्मा सभा यमुनानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विश्वकर्मा धीमान समाज हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान, यजमान बिजली निगम के एसडीओ ओम कृष्ण धीमान रहे। अध्यक्षता विश्वकर्मा सभा के फाउंडर सदस्य रामकुमार धीमान ने की। भजन उपदेशक रमेश धीमान ने भजनों के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा की वाणी का गुणगान किया। सभा के प्रधान चमन लाल धीमान व उप प्रधान राजपाल आर्य ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान ने कहा कि हमें भगवान विश्वकर्मा जी दिखाए गए मार्ग पर चलना होगा। समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। एसडीओ ओम कृष्ण धीमान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दिवस आज केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। युवा पीढ़ी को आगे ले जाना होगा।
रामगढि़या विश्वकर्मा सभा के महासचिव एडवोकेट एचएस सोखी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने संपूर्ण जगत की संरचना की। तिलक राज धीमान ने मंदिर सभा को 51 हजार रुपये और एसडीओ ओम कृष्ण धीमान ने 11 हजार रुपये भेंट किए। मौके पर महासचिव पवन कुमार, सह सचिव लाख धीमान, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार धीमान, सदस्य गोपाल कृष्ण धीमान, मदन लाल धीमान, रामकुमार धीमान, अनंत राम धीमान, नरेंद्र कुमार धीमान, रामपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
तिलक नगर की समृद्धि, विष्णु नगर की प्रशंसा, खुशबूं, आनंद मार्केट निवासी जसकिरत, काठगढ़ गांव की तन्नु, काठगढ़ के ध्रुव, गुलाब नगर के सुमेक, बिलासपुर के अवनेश कुमार, शादीपुर के समीर, लाहड़पुर की कोमल, सरांवा की वंशिका, सादिकपुर की महक, मनप्रीत, काठगढ़ के दिव्यांशु, यमुनानगर की देवांशी व युगम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें