सरस्वती स्कूल में विद्यार्थियों के साथ मौजूद प्रिंसिपल व अन्य। स्कूल
- फोटो : 1
व्यासपुर। सीनियर सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिलास्तर व ब्लॉक लेवल पर स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल सुबे सिंह पंजेटा ने बताया कि स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र भावेश ने तीसरा स्थान व अक्षदा ने ब्लॉक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से डॉक्टर रत्न दीप शर्मा के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यापिका अनु ग्रोवर व अध्यापक अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य नितेश पंजेटा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धर्मपाल, अनु, अशोक, अमित, मोनिका उपस्थित रहे। संवाद