मंदिर निर्माण के लिए पूजन करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। स्वयं
यमुनानगर। यमुनानगर बस स्टैंड की कार्यशाला में स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर का पुनर्निर्माण वीरवार को आरंभ हुआ। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान कार्यशाला प्रबंधक महेश शर्मा, मंदिर कमेटी के सदस्य नंदलाल कांबोज एवं जतिन सैनी ने बताया कि अब हनुमान जी के साथ-साथ विश्वकर्मा जी एवं शिव परिवार की मूर्तियां भी स्थापित की जाएगी इस दौरान भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, स्टेशन सुपरवाइजर संजीव, कर्मचारी नेता संजीव सैनी, संदीप कांबोज, कर्मचारी नेता रघुवीर सिंह, सरबंस सिंह, मनिंद्र सिंह, जगमाल सिंह, विजय कुमार, मनजीत सिंह, अरुण कुमार उपस्थित रहे। संवाद