मेधावी छात्रा को सम्मानित करते शिक्षक। संस्थान
यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में शिक्षक दिवस पर बिजनेस स्ट्डी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा प्रतीक्षा को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वे अशोक कुमार की पुत्री हैं। प्रधानाचार्या ज्योत्सना जैन ने छात्रा को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा की सफलता विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय प्रभारी सत्येंद्र कुमार सहित शिक्षक आत्म प्रकाश, सुदेश कुमार, तनु शर्मा, संदीप चौहान, अखविंदर कौर, संतोष रानी और कमल शर्मा ने भी छात्रा को बधाई दी। संवाद