फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की मेरिट लिस्ट, पहले दिन दाखिला लेने नहीं पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट बुधवार शाम चार बजे के बाद जारी की गई। लिस्ट जारी होने के शेड्यूल के अनुसार संस्थान में स्टाफ सदस्य तैयारियों के साथ बैठे रहे, लेकिन शाम चार बजे लिस्ट जारी होने के चलते विद्यार्थी संस्थान नहीं पहुंचे। जिस कारण पहले दिन दाखिले नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार बुधवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी। विभाग की ओर से शाम चार के बाद पोर्टल पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। वहीं लिस्ट जारी होने का विद्यार्थियों को मैसेज नहीं आया। जिस कारण शेड्यूल का पहला दिन खाली रहा। इस दौरान न तो विद्यार्थी दस्तावेज जांच के लिए संस्थान पहुंचे और न ही किसी का दाखिला हो पाया। वहीं लिस्ट जारी होने के साथ ही विभाग का पोर्टल धीमा चलने लगा। धीमा चलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन तिथि 16 से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी थी। जिसके बाद 24 अगस्त से काउंसलिंग शुरू हो गई है। लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की 24 से 26 अगस्त तक जांच की जाएगी है। दस्तावेज जांच के दौरान फीस भी जमा करवा सकेंगे। जबकि पहली लिस्ट के विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी पंजीकरण में दिए मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजी जाएगी। जिले में छह सरकारी सहित कुल 11 निजी आईटीआई संस्थान है। छह सरकारी आईटीआई की कुल 22 सौ सीटों पर साढ़े 13 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
-पहली लिस्ट व दस्तावेजों की जांच 24 से 26 अगस्त।
-पहली लिस्ट वालों को 27 अगस्त जमा करवाएंगे फीस।
-दूसरे चरण के लिए पोर्टल पर 29 अगस्त को दर्शाई जाएगी सीट।
-29 से 31 अगस्त तक ओपन रहेगा पोर्टल।
-दो सितंबर को जारी होगी दूसरी लिस्ट,अलॉट होगी सीट।
-दो से तीन सितंबर तक होगी दस्तावेजों की जांच।
-दूसरे चरण में दाखिला पाने वालेदो से पांच सितंबर तक जमा करवाएंगे फीस।
-तीसरे चरण के लिए सात सितंबर को पोर्टल पर दिखाई जाएंगी सीट।
-सात से नौ सितंबर तक ओपन रहेगा पोर्टल।
-तीसरे चरण में 13 सितंबर को अलॉट की जाएगी सीट।
-13 से 15 सितंबर तक होगी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच।
-13 से 17 सितंबर तक विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस।
-चौथे चरण के लिए 19 सितंबर को पोर्टल पर शो होंगी सीट।
-19 से 20 सितंबर तक ओपन रहेगा पोर्टल।
-चौथे चरण के लिए 22 सितंबर को अलॉट की जाएगी सीट।
-22 से 24 सितंबर तक दस्तावेजों की होगी जांच।
-22 से 26 सितंबर तक विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस।
-------------
वर्जन
विभाग की ओर से दाखिले का आगामी शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिला प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए कुल चार चरण होंगे। जिसके तहत विद्यार्थियों को सीट अलॉट कर दस्तावेजों की जा की जाएगी। लिस्ट देरी से आने के कारण पहले दिन विद्यार्थी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

-रामकुमार धीमान, कार्यकारी प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें