फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप से चढ़ा पारा, आज-कल बारिश के आसार

Fri, 05 Jun 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए साइकिल पर छतरी लगाकर छोले-कुलचे बेचता व्य​क्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






जगाधरी। जिले में वीरवार को धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।

सुबह हल्की धूप और हवा के कारण लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश बढ़ती गई। दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने से तरबतर देखा गया।
विज्ञापन

कई लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। गर्मी और उमस का असर दैनिक जीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। बढ़ी गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी, थकान, सिरदर्द और हीट स्ट्रेस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद हवा में ठंडक महसूस होने लगी, जिससे मौसम कुछ राहतभरा हो गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आगामी दो दिनों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी तथा उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। शुक्रवार व शनिवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें