फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पारा 41.3 डिग्री पर पहुंचा, 28 से मौसम बदलने के आसार

Sat, 25 Apr 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दोपहर के समय सुनसान पड़ा जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे। संवाद - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को गर्मी ने तेवर दिखाए और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। विभाग ने 28 से मौसम बदलने की संभावना जताई है।
दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि बाजार और मुख्य सड़कों पर लोगों की भीड़ न के बराबर रही। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढककर चलते नजर आए। पुरुषों ने जहां परना लपेटकर खुद को लू से बचाने की कोशिश की, वहीं महिलाएं दुपट्टे से चेहरा ढककर राहत पाने का प्रयास करती रहीं। गर्मी के असर के चलते शहर में शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जगह-जगह लगी रेहड़ियों और दुकानों पर ठंडे पेय पदार्थ खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जूस, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अगले दो दिनों में लू का असर थोड़ा कम हो सकता है।
28 अप्रैल से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं, जिससे तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा 29 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो सकता है। हालांकि इसके अगले दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन दो मई को फिर से मौसम करवट ले सकता है और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह में अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे लू से बचाव के उपाय अपनाएं, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें