फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Wed, 19 Aug 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए सिर पर पॉलिथीन रखकर जाते बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। तड़के हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और दिन भर बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे फिर बारिश हुई और मौसम सुहावना होगा। बारिश से तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। देर शाम को बूंदाबांदी जारी रही। इस दौरान जिले में औसतन 29.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार तक तेज बारिश की संभावना जताई है। सोमवार रात को आसमान घने काले बादलों से भर गया और बिजली चमकने के साथ बादल गरजते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के तेज बारिश हुई। बारिश से शहर की सड़कों व गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि सुबह करीब सात बजे बारिश थमने से कुछ राहत मिली। बारिश रुकने पर पानी उतर गया। परंतु इस दौरान दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाने के साथ 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने मौसम खुशनुमा बनाए रखा।
दोपहर करीब दो बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ देर बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश से तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ज्यादा परेशानी दोपहर को स्कूल से घर जाने वाले विद्यार्थियों को हुई।
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए विद्यार्थियों को इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। हालांकि बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश से बचने के लिए सिर पर पॉलिथीन रखकर जाते बुजुर्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें