फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 डिग्री के पार, गर्मी बर्दाश्त से बाहर

Tue, 03 Jun 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सूर्य ने अपनी की तेज धूप की तपिश ने शहर को खूब तपाया। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को दोपहर के समय एक बार फिर  अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री को पार कर गया। दिनभर तेज धूप की तपिश ने लोगों के पसीने छूटाए और गर्म हवाएं ने खासकर दोपहिया वाहन चालकों पर सितम ढाने का काम किया। गर्मी के मारे लोग बाहर निकलने से परहेज कर घरों या फिर ऑफिस में ही दुबके रहे और सड़कों पर केवल इक्का-दुक्का वाहन ही रेंगते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगले तीन दिन गर्मी से राहत की उम्मीद कम है और तापमान 44-45 के बीच रह सकता है।
विज्ञापन


लू ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे के बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। इससे सबसे अधिक परेशानी दोपहर के वक्त सड़कों पर राहगीरों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हुई। सड़कों पर पैदल राहगीर और दो पहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा और गोगल लगाए नजर आए।

आइसक्रीम के साथ ठंडे फलों की मांग बढ़ी
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करने लगे हैं। दिनभर आइसक्रीम पार्लरों और जूस की रेहड़ियाें पर लोगाें की भीड़ साफ दिखी जा सकती है। इसके अलावा ठंडे फलों में तरबूज और खरबूजे की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। बता दें कि बाजार में शिकंजवी, जलजीरा और विभिन्न फलों के जूस 10 से 40 रुपये के बीच उपलब्ध है। वहीं, तरबूज 10 रुपए प्रति किलो और खरबूजा 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूरी
गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिनमें सबसे अधिक केस जला-जुकाम व सर्द-गर्म, डिहाइड्रेशन के अलावा लो ब्लड प्रेशर के आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सेहत के प्रति ध्यान रखना जरूरी है। लोगों की जरा-सी लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। गर्मी में खासतौर पर शरीर के तापमान को मौसम के अनुकूल रखने के लिए दिन में कम से कम 10 से 15 पानी पीएं। इसके अलावा ग्लूकोज या फिर जूस आदि का सेवन किया जा सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को समय पर भोजन करने के अलावा सेहत के प्रति सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें