फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से ताला चटका उड़ाया हजारों का सामान

Mon, 02 Jun 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोरी की घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता चला जा रहा है। इसी कड़ी में बीती रात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चार घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एक ओर चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया दूसरी ओर चोरों ने पंचायती भूमि से हजारों रुपये के पेड़ काटकर चोरी कर लिए, जबकि दो अन्य स्थानों से दो लोगों की मोटरसाइकिल चुरा ली। चारों मामलों में अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में थापर कॉलोनी निवासी राज कुमार चावला ने बताया कि उसने जगाधरी वर्कशॉप मार्ग पर बिजली के सामान की दुकान की हुई है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह के वक्त वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


जांच करने पर पाया कि दुकान से करीब 15-16 हजार रुपये का बिजली का सामान गायब है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

उधर, गांव रामपुर होडियान के सरपंच जीराम ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 27 मई की रात को किसी ने उनके गांव की पंचायती भूमि से करीब 50 हजार रुपये के खैर के दस पेड़ चोरी से काट लिए। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

दो स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी
जगाधरी का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विपिन ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह शहर के विशाल मेगामार्ट के नजदीक किसी काम से गया हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि किसी ने इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वहीं, गांव सुखदासपुर निवासी मोहित कुमार की किसी ने देर शाम गांव गधौली से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें