फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला थाना इंचार्ज शिलावंती ने बताया कि थाना साढौरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से बीमार है। इसी कारण वह स्कूल न जाकर घर पर ही रहती है। 17 अप्रैल की दोपहर जब शिकायतकर्ता काम से घर लौटा तो उसने एक अज्ञात व्यक्ति को नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करते देखा। आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर एएसआई कमला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव सुल्तानपुर निवासी श्याम लाल उर्फ श्यामा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ की गांव टोडरपुर निवासी 84 वर्षीय राम सिंह भी नाबालिग के मानसिक रूप से बीमार होने का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम करता था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पीड़िता को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें