फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिनदहाड़े बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी

Thu, 23 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गुरु नानक नगर में दिन दहाड़े चोरों ने एक मकान से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। शाम को लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

गुरु नानक नगर निवासी तरनजीत सिंह ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। जब शाम को वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरकपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें