फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाबा बंदा सिंह बहादुर के स्मारक की प्रगति जानी

Sun, 18 Oct 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोहगढ़ स्मारक परियोजना के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ स्मारक परियोजना के विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह व्यासपुर में एक्सपर्ट कमेटी की बैठक हुई। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्मारक निर्माण और परिसर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. प्रभलीन सिंह ने बताया कि लोहगढ़ में करीब 20 एकड़ भूमि पर बाबा बंदा सिंह बहादुर का स्मारक बनाया जाएगा। परियोजना में ऐतिहासिक किले और परिसर की चहारदीवारी का नवीनीकरण तथा बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा का निर्माण शामिल है। बैठक में स्मारक परिसर के विकास, लंबित निर्माण कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

परिसर में पौधरोपण की योजना तैयार करने, साइन बोर्ड लगाने, वन विभाग से अनुमति लेकर संबंधित निर्माण कार्य आगे बढ़ाने और आसपास की भूमि की निशानदेही करवाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों ने लोहगढ़ परियोजना स्थल का दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

बॉक्स

परियोजना स्थल पर बिजली आपूर्ति बहाल
ट्रस्ट के सदस्य सचिव एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि परियोजना स्थल पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पहले यहां हिमाचल प्रदेश से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य एसएस पाहवा ने उम्मीद जताई कि परियोजना का कार्य जल्द पूरा होगा। बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, आनंदपुर साहिब विश्वविद्यालय के कुलपति सरबजीत सिंह, आरएफओ कृष्ण कुमार, सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र सिंह, कंसल्टेंट नितिका कपूर, आर्किटेक्ट हरविंद्र सिंह , जसमेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें