फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सदस्यों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 30 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे आयोग सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्यों ने वीरवार को जिले के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्कूल प्रबंधन, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों से बातचीत की। आयोग के सदस्य जिले के दो दिन के दौर पर पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने प्ले स्कूल संचालकों की बैठक ली। दूसरे दिन जिले के स्कूलों का निरीक्षण किया।
आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने कहा कि बच्चों के विकास में शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय इसमें स्कूल सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। स्कूल सुरक्षा मानकों के बारे में सभी का जागरूक होना जरूरी है। स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और परिजन को मिलकर इस सुरक्षा चक्र को बनाना होगा। स्कूल सुरक्षा को बच्चों के लिए उनके घर से लेकर स्कूल और वापस आने तक सुरक्षित वातावरण बनाने के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, हिंसा, मानसिक-सामाजिक समस्या, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदा, आग, परिवहन से सुरक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी ने प्ले स्कूल पंजीकरण और मानकों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, संरक्षण अधिकारी प्रीती शर्मा ने बच्चा गोद लेने, फोस्टर केयर और स्पांसरशिप विषयों के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन


समस्या आण्तो शिक्षकों और अभिभावकों को बताएं

जगाधरी। आयोग सदस्य अनिल कुमार, श्याम शुक्ला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बच्चों को उनके बीच बैठ कर समझाया। उन्हें बताया कि कोई समस्या आए तो शिक्षकों, अभिभावकों व बड़ों को बताएं। बाल संरक्षण शिक्षा और अन्य पहलुओं के लिए अन्य विभागों के समन्वय से कार्य किए जा रहे हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत किशोर न्याय और पॉक्सो अधिनियम , चाइल्ड हेल्प लाइन और बाल संरक्षण बाल अधिकार विषयों पर स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें