संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बा की गुलशन कॉलोनी में डाॅ. सुभाष कुमार के निवास पर धोबी समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामेश्वर चौहान ने कहा कि धोबी समाज ने हमेशा एकजुट होकर समाज के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विधायक रेनू बाला, पूर्व मेयर मदन चौहान ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समाज के लोगों नेअतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मदन चौहान ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर लोकहित के कार्यों में योगदान देना चाहिए।
सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए समाज के लोगों को जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास को लेकर समाज की ओर से जो भी मांग रखी जाएगी, उसे पूरा करवाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विधायक रेनू बाला ने कहा कि समाज की ओर से विकास कार्यों को लेकर जो भी मांग उनके समक्ष रखी जाएगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरपंच कीर्ति खुराना, पंकुश खुराना, डाॅ. सुभाष कुमार, संदीप कुमार, अशोक धीमान, अश्वनी मंगला सहित अन्य मौजूद रहे।