फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का सदस्य भाग निकला

Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को यमुनानगर और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। शक होने पर आरोपी भाग गया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीएनडीटी यमुनानगर के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पड़ोसी जिला होने के कारण किसी प्रकार का शक न हो, इसलिए अंबाला से एक महिला को डिकोय ग्राहक बनाया गया। टीम ने आरोपी से संपर्क कर बातचीत की। बताया गया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने पहले डिकोय महिला को उत्तर प्रदेश और यमुनानगर के कलानौर बॉर्डर पर बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे सरसावा पहुंचने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी तक पहुंचने की तैयारी में थी, लेकिन इसी दौरान उसे शक हो गया और वह मौके से फरार हो गया। आरोपी ने तुरंत अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया, जिससे टीम को कार्रवाई में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जिस व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की सूचना मिली थी, उसकी पहचान कर ली गई है। टीम उसके ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें