फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की महक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 लड़के व लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष राम निवास गर्ग पहुंचे। प्रतियोगिताओ में 20 टीमों ने भाग लिया। वहीं लड़कियों के वर्ग में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय और आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी महक प्रीत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामनिवास गर्ग ने कहा कि देश प्रतिदिन हर क्षेत्र में तरक्की करता जा रहा है। आज ओलंपिक में भी लगातार हमारे मेडल आते हैं। साइंस के क्षेत्र में भी आज हमारे साइंटिस्ट ने चंद्रयान-3 को चांद पर पहुंच कर पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया। इससे पता चलता है हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। यहां के हर मनुष्य में प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत के उपाध्यक्ष उमेश प्रताप वत्स, प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, न्यू हैप्पी स्कूल के डायरेक्टर जीएस शर्मा, स्कूल के मैनेजर विकास शर्मा, जिला बास्केटबॉल संगठन के प्रधान भारत भूषण शर्मा, सचिव गोपाल सिंह, उप प्रधान राजेश बजाज, सहसचिव विशाल सिंह, बास्केटबॉल एसोसिएशन के सीनियर खिलाड़ी राजीव ओबेरॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें