फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण में महक को प्रथम व पायल को द्वितीय स्थान

Fri, 19 Sep 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में दो दिवसीय टैलेंट शो का आयोजन किया गया। पहले दिन भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा महक, द्वितीय स्थान पर बीकॉम सीएवी तृतीय वर्ष की पायल व तीसरे स्थान पर बीसीए द्वितीय वर्ष की सलोनी रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, इतिहास, हिंदी और अन्य विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान की प्रतिभा को उजागर किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सलोनी, द्वितीय स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा लवप्रीत और तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की सर्वजीत कौर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी, द्वितीय स्थान पर बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र अभय तथा तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा परमजीत कौर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपक, निर्भय, ललित की टीम, द्वितीय स्थान पर प्राची, प्रिया तनेजा तथा लवलीन की टीम तथा तृतीय स्थान पर जतिन सिंगला, साहिद खान तथा प्राश की टीम विजेता रही। उप प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि सभी पौधे एक से होते हैं, निर्भर करता है कि उनको किस प्रकार का पोषण मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें