मीना मार्केट में सब्जी की दुकानों पर जुटी भीड़।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
रविवार शाम तक शहर में तीन कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। जिसमें एक सब्जी मंडी का आढती भी शामिल था। जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा 7 मई तक यमुनानगर-जगाधरी सब्जी मंडी बंद रखने का ऐलान किया गया। 7 मई तक सब्जी मंडी बंद रहने का ऐलान सुनते ही शहरवासी सब्जी की दुकानों पर सब्जी लेने पहुंच गए। शहर की मीना मार्केट में बनी सब्जी मार्केट में सब्जी लेने वालों की भीड़ लग गई। शहरवासियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई, लेकिन किसी ने भी इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की। एक-एक दुकान पर लोगों की भीड़ लगी देखी गई। हालांकि प्रशासन द्वारा कुछ दुकानदारों को इसी शर्त के चलते दुकानें खोलने की परमिशन दी गई है कि वह अपनी दुकानों पर भीड़ नहीं इकट्ठी होने देंगे। इन सबके बावजूद दुकानदारों ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के उल्लंघना की। रविवार देर शाम तक मीना मार्केट में सब्जी की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी ऐसे दुकानदारों का चालान करता नजर नहीं आया, जिसने अपनी दुकानों पर भीड़ जुटाई हुई थी।