यमुनानगर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए यमुनानगर एक्सईएन कार्यालय में 29 अक्तूबर की सुबह 11 से दो बजे तक सभा होगी। आयोजन बिजली निगम के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की ओर से किया जा रहा है। ये जानकारी बिजली निगम एसई नरेंद्र ने दी।
उन्होंने बताया कि सभा में बिजली निगम से संबंधित वह समस्याएं शामिल की जाएंगी, जिनका समाधान एसडीओ व एक्सईएन से मिलने के बाद भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याओं को फोरम के समक्ष रख सकते हैं। इनमें दो साल से पुराने व कोर्ट केस या बिजली चोरी से संबंधित केस नहीं लिए जाएंगे। सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय पर यमुनानगर एक्सईएन कार्यालय में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधित समस्याओं का निपटारा कराएं। संवाद