यमनुानगर। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत शुक्रवार को नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में तीन जगह शिविर लगे। तीनों स्थानों पर 250 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। नगर निगम कर्मियों ने उनका पंजीकरण कराने में सहयोग किया।
उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक ने बताया कि नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर शिविर लगाए गए। इनमे महिलाओं के दस्तावेज जांचे गए। जिनके दस्तावेज सही मिले, उनका मौके पर पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के लिए लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से निशुल्क डिजिटल आवेदन किया जा सकता है, जो एंड्रॉइड व आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। योजना का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, सक्रिय मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो, परिवार के सदस्यों की आधार आईडी, बिजली मीटर नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन (यदि हो), परिवार के वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदिका का बैंक खाता आवश्यक है।
विज्ञापन
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन करते कर्मचारी। संवाद