फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों का सहयोग न करने वाले पटवारियों की होगी छुट्टी

विज्ञापन
पार्षदों व अधिकारियों की मीटिंग लेते मेयर मदन चौहान - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
नगर निगम जमीन से अवैध कब्जे हटवाने को लेकर मेयर मदन चौहान सोमवार को एक्शन में नजर आए। इसको लेकर उन्होंने नगर निगम पार्षदों व अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में अवैध कब्जे हटाने के अलावा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेयर ने पार्षदों व अधिकारियों को कहा कि हम सभी को पता है कि नगर निगम कि जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। अब इन्हें हटाने का समय आ गया है। उन्होंने सभी पार्षदों को उनके वार्डों में नगर निगम की जिस जमीन पर कब्जे हैं, उनके बारे में निगम अधिकारियों को जानकारी देने को कहा। वहीं अधिकारियों पर पीला पंजा चलाकर उसे कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि यदि कोई पटवारी पार्षदों का इसमें सहयोग नहीं करता तो वो पटवारी अपनी छुट्टी समझें। इसके अलावा मीटिंग में शहर में नए सिरे से एलईडी लाइट की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। मीटिंग में ईओ दीपक सूरा, एसई महीपाल सिंह, एडीए मेनपाल, एमई मृणाल जायसवाल, पटवारी सुरेश, कुलदीप, पार्षद संजय राणा, प्रवीण शर्मा, राम आसरा, विनोद मरवाह, सुरेंद्र शर्मा, संकेत कुमार, संजीव कुमार, रानी कालड़ा, अभिषेक शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पूर्व पार्षद जसबीर बिट्ट, कृष्ण सिंगला आदि मौजूद रहे।
हर वार्ड में लगाए जाएंगे एक हजार फलदार पौधे : मेयर मदन चौहान ने कहा कि अवैध कब्जे खाली होने के बाद खाली जमीन में आम, अमरूद, चीकू आदि फलों के पौधे लगाए जाएंगे। जो एक बाग का रूप होगा। हर वार्ड में एक एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी पार्षद अपने वार्ड में जमीन का निर्धारण करे। जहां पर अवैध कब्जे है। उन्हें हटवाने के लिए संबंधित पटवारी को बताए। यदि पटवारी सहयोग न करे तो हमें बताए। पार्षदों का सहयोग न करने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नए सिरे से लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइट्स, कंपनी ने किया सर्वे शुरू : मीटिंग के दौरान मेयर मदन चौहान ने बताया कि सभी वार्डों में शहर में नए सिरे एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगेंगी। इसका एक कंपनी को ठेका दिया गया है। जिसने सोमवार से ही सर्वे शुरू कर दिया है। पांच साल तक इन स्ट्रीट लाइटों की देखरेख का जिम्मा इसी कंपनी का होगा। मेयर ने बताया कि सर्वे में यह देखा जाएगा कि किस गली, सड़क व चौराहे पर कितनी लाइट लगनी है। वहां पर कितने वाट की लाइट की जरूरत है। कितनी दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगनी है। सर्वे में यह सभी जानकारी हासिल की जाएगी। इसके बाद स्ट्रीट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जो पुरानी स्ट्रीट लाइट है। उन्हें उतारा जाएगा।
नगर निगम लगाएगा दो पेट्रोल पंप, रुकेगी डीजल चोरी, बढ़ेगी आय : मेयर ने मीटिंग में नगर निगम द्वारा दो पेट्रोल पंप लगवाने का भी सुझाव रखा। जिसपर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। मेयर चौहान ने कहा कि पेट्रोल पंप लगने से नगर निगम की गाड़ियों से डीजल चोरी रुकेगी। इसके अलावा नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। पार्षदों के सुझावों के बाद एक पेट्रोल पंप जगाधरी व दूसरा पेट्रोल पंप यमुनानगर जोन में लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट ठीक करने व पेड़ों की छंटाई के लिए तीन सीढ़ियां खरीदने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें