फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होगी मीना कांबोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसने आसमां को छूने का सोच लिया वो सपने पूरे करके ही दम लेता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है करनाल के गांव चोरपुरा में जन्मी और यमुनानगर के गांव रामपुर माजरा की बहू मीना कांबोज ने। मीना कांबोज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, पानीपत में संस्कृत अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। 23 वर्षों की अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा व कड़ी मेहनत के बाद 5 सितंबर को चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिक्षिका मीना कांबोज को राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


मीना कांबोज ने शिक्षिका के रूप में अपनी यात्रा राजकीय मिडिल स्कूल, गांव दुबेहटा जिला सोनीपत से शुरू की। कुछ समय बाद इनका स्थानांतरण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव काबड़ी, जिला पानीपत में हो गया। वर्तमान में शिक्षिका राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन पानीपत में संस्कृत अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ वह जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड पानीपत, जिला समन्वयक, रेड क्रॉस सोसायटी व प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता, सेंट जॉन एंबुलेंस पानीपत के तौर पर भी कार्य कर रही हैं। इन्होंने अपने विषय को पढ़ाने के लिए बहुत से रोचक तरीके प्रयोग में लाए। इनके द्वारा पढ़ाए गए छात्र व छात्राओं का बोर्ड व मिडिल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

इतना ही नहीं शिक्षिका मीना कांबोज ने कोरोना महामारी के कठिन परिस्थितियों के दौरान भी इन्होंने जगह-जगह लोगों को सैनिटाइजर, मास्क और प्रवासी मजदूरों को व झुग्गी झोपड़ियों में जाकर राशन वितरित किया। अपने कार्यकाल में इन्होंने विद्यालय में पानी की टंकी, शौचालय, इंटर लॉकिंग टाइल, सोलर लाइट आदि विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से बनवाए व लगवाए। पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ करने के लिए समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर पेड़-पौधे लगाए व सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन


शिक्षिका जिले व विद्यालय के विद्यार्थियों को अनेक क्षेत्रों में लंबी यात्राएं करवा चुकी हैं। जूनियर रेड क्रॉस की ओर से आयोजित कैंप में 2010 से लेकर अब तक श्रेष्ठ टीम अवार्ड एवं छह बार राज्यपाल से श्रेष्ठ काउंसलर अवार्ड प्राप्त किए हैं। भारत स्काउट एवं गाइड में 200 से अधिक विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने में सहयोग किया है। 12000 से अधिक आमजन, कर्मचारी व विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा एवं होम नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया है। इस अवार्ड के मिलने का श्रेय शिक्षिका अपने माता पिता, भाई-बहन, ससुरालजन, अधिकारीगण, सहकर्मी, मित्रजनों व विद्यार्थियों को मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें