गांव छोटाबांस समीप एसके रोड स्थित दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। छोटाबांस निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसके रोड पर पीर बाबा की मजार समीप उसकी दुकान है। रात में किसी ने दुकान से ताले तोड़ 15 छत के पंखे, 40 किलो तांबे की तार, तीन टुल्लू पंप चोरी कर लिए। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी।