फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला स्तर पर खरीदी जाएगी एक करोड़ की दवा

Fri, 02 Jan 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने  के लिए कतार में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की कमी से परेशान मरीजों को जल्द ही राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग अब जिला स्तर पर करीब एक करोड़ रुपये की दवाइयों की खरीद करने जा रहा है। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये की निविदा लगाकर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दरअसल जिले में दवाइयों की आपूर्ति की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के वेयरहाउस की होती है। कई बार वेयरहाउस में जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होतीं हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें या तो बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं या फिर इलाज अधूरा छोड़ना पड़ता है। विशेष रूप से टीबी जैसे गंभीर रोगों में दवाइयों की नियमित उपलब्धता बेहद जरूरी होती है। समय पर दवा न मिलने से न केवल मरीज की सेहत बिगड़ती है, बल्कि बीमारी के और गंभीर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी तरह आंखों की सर्जरी या दंत उपचार के लिए जरूरी सामान की कमी के कारण कई बार मरीजों को ऑपरेशन की तारीख टालनी पड़ती है। इससे मरीजों की तकलीफ बढ़ने के साथ-साथ अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार जब वेयरहाउस में दवाइयां उपलब्ध नहीं होतीं, तब सिविल सर्जन अपने स्तर पर दवाओं की खरीद कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले वेयरहाउस से एनएसी यानि (नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट) लेना अनिवार्य होता है। एनएसी मिलने के बाद ही स्थानीय स्तर पर दवाइयों की खरीद की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन

करीब एक करोड़ रुपये से टेंडर के माध्यम से दवाइयों की खरीद की जानी है। खरीद का मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को भी दवा के अभाव में परेशान न होना पड़े। समय पर दवाई खरीदने से मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें