फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आज पूरे दिन बंद रहेंगे जिले के मेडिकल स्टोर

Wed, 20 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में करीब 2000 मेडिकल स्टोर 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल बुधवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एसोसिएशन की ओर से यमुनानगर में मेडिकल स्टोर संचालक विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने और स्थानीय केमिस्टों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। हरियाणा स्टेट ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मंजीत शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे पारंपरिक मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों के पास लाइसेंस हैं या नहीं, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं होती। इसके बावजूद ये कंपनियां धड़ल्ले से दवाइयां बेच रही हैं। उन्होंने कहा कि दवा निर्माता कंपनियों के साथ हुए समझौते के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालकों को 18 से 20 प्रतिशत तक मार्जिन मिलता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 30 प्रतिशत तक की छूट देकर दवाइयां बेच रहे हैं। इससे स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते निजी अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर भी बंद रहेंगे। हालांकि एसोसिएशन ने अस्पताल संचालकों को पहले ही जरूरी दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को दिक्कत न हो। बावजूद इसके सामान्य मरीजों को नियमित दवाइयां लेने के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। खासकर बुजुर्ग, शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवा उपलब्ध न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। काफी लोगों ने मंगलवार शाम को ही जरूरत की दवाइयों का स्टॉक जमा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें