फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक काबू

Mon, 01 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने प्रतिबंधित दवाओं के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक और मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें दो मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पढ़ेड गांव निवासी नसीम को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि नसीम ने चिलकाना स्थित मदीना मेडिकल स्टोर संचालक अनस को प्रतिबंधित कैप्सूल बेचे थे। अनस से यह दवाएं यमुनानगर के रोहित और सूरज तक पहुंची थी, जो आगे सरबजीत को देना था। पुलिस का कहना है कि नसीम से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें