फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीले कैप्सूल मामले में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1272 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक मेडिकल स्टोर संचालक है जहां से प्रतिबंधित दवाइयां आई थी। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 21 अगस्त को शादीपुर निवासी सुमित को 1272 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया था कि वह प्रतिबंधित दवाइयां लापरा निवासी मुजाहिर से लेकर आता था। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुजाहिर को भी गिरफ्तार कर लिया। जब मुजाहिर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के राजपुर निवासी मोनू उर्फ दिलीप से यह प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आया था और आगे सप्लाई करने का काम करता है। मोनू एक मेडिकल संचालक है। टीम ने आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी मोनू की छुटमलपुर में मेडिकल स्टोर की दुकान है। आरोपी मुजाहिर यही से यह प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आता था। उन्होंने बताया कि जो दवाइयां पकड़ी गई थी उन पर लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें