यमुनानगर। न्यू मार्केट में दो बदमाश बुजुर्ग महिला का पर्स झपट ले गए। छोटी लाइन निवासी वरुण दत्ता ने बताया कि वह रेलवे ठेकेदार है। उसकी माता अनिता दत्ता (63) शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक गई थी। जब वह वहां से लौट रही थी तो बैंक से कोई उनके पीछे लग गया। जब उसकी मां न्यू मार्केट क्रॉस करने लगी तो गलत दिशा से दो युवक आया और उसकी मां का पर्स छीन ले गए। पर्स में एफडी, नकदी व मोबाइल मौजूद था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।