फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चिकित्सकों की जांच में किशोरी निकली गर्भवती

Mon, 16 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर में चेकअप कराने पहुंची एक किशोरी गर्भवती मिली। आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 15 साल है। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
अब महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग किशोरी की वास्तविक उम्र की जांच करेंगे। दस्तावेज के आधार पर उम्र की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी अपने परिजनों के साथ सीएचसी रादौर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंची थी। ओपीडी में डॉक्टर ने जब उसका चेकअप किया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जब डॉक्टरों ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। आधार कार्ड में उसकी उम्र 15 साल दर्ज है। ऐसे में नाबालिग की शादी का मामला सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
नियमानुसार लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में शादी करना कानूनन अपराध है।
हालांकि आधार कार्ड में दर्ज उम्र को ही अंतिम आधार नहीं माना जाएगा। कई बार दस्तावेज में उम्र गलत दर्ज होने की संभावना रहती है। ऐसे में संबंधित विभाग जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज के आधार पर किशोरी की वास्तविक उम्र की जांच करेंगे। यदि जांच में शादी के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई जाती है तो संबंधित विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई जानकारी : एसएमओ
सीएचसी रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि 18 साल से कम उम्र में लड़की की शादी नहीं की जा सकती। ओपीडी में चेकअप के दौरान किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था। सरकार की हिदायतों के अनुसार इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें