निजामुद्दीन मरकज से जमात पर आए लोगों की जांच करते मेडिकल टीम
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी प्रतापनगर(यमुनानगर) दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात से लौटकर यमुनानगर में रह रहे 12 लोगों को ट्रेस आउट किया गया है। ये सभी क्षेत्र के गांव बोंबेपुर में रह रहे थे। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम चेकअप के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास चुहडपुर कलां में लेकर आई। जहां पर उनका चेकअप करने के बाद पीपली माजरा मदरसा में 14 दिन तक क्वारेंटाइन में रखा है। जानकारी के अनुसार प्रतापनगर के नजदीक गांव बोंबेपुर की मस्जिद में तबलीगी जमात में रह रहे एक दर्जन लोगों को पुलिस ने डॉक्टरों की टीम की टीम ने चेकअप किया। जमात में शामिल लोग यूपी के रहने वाले हैं और दिल्ली के निजामुद्दीन से 29 फरवरी को गांव बॉम्बेपुर पहुंचे थे। देश-विदेश से जुटते हैं निजामुद्दीन में लोग -तब्लीग़ जमात मुख्यालय (मरकज़) दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित है। धार्मिक उद्देश्य के लिए देश भर और विदेशों से मुस्लिम मरकज़ जाते हैं। कुछ लोग तब्लीग़ गतिविधियों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में समूहों में भी जाते हैं। यह पूरे वर्ष एक सतत प्रक्रिया है। मरकज निजामुद्दीन से बाहर निकाले गए 24 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस पर जिला प्रशासन ने एतिहातन ये कदम उठाया है। इस बारे में प्रताप नगर थाना के एसएचओ राकेश राणा ने बताया कि जमात में कुल 12 लोग शामिल हैं। सभी की जांच की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि यह लोग दिल्ली मरकज से बॉम्बेपुर पहुंचे हुए थे। किसी में नहीं मिले कोरोना के सीनटम -प्रतापनगर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी में कोरोना के कोई सिनटम नहीं मिले है और ये स्वस्थ पाए गए हैं। सभी को पीपली माजरा मदरसा में भेज दिया गया है, अब यह सभी जमाती 14 दिनों तक यहीं पर रहेंगे। अगर कोई लक्षण मिलते है तब सेम्पल लिए जा सकते हैं।
निजामुद्दीन मरकज से जमात में आएं लोगों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : AMAR UJALA
निजामुद्दीन मरकज से जमात में आएं लोगों की जांच करते डॉक्टर