फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की भूमिका अहम, सरकार के फैसले का स्वागत: सुमित गुप्ता

विज्ञापन
भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में दिनरात अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बिना अपना दायित्त्व निभाने वाले पत्रकारों के लिए हरियाणा सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने सभी मान्यता प्राप्त और रिकग्नाइजर पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमे की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता ने मनोहर सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और  कहा कि मनोहर सरकार ने पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार भी कोरोना योद्धा हैं और कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में सबसे आगे रहकर अपना फर्ज निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सजगता से कोरोना का सामना करना है। इस कठिन परिस्थिति में सही और सटीक जानकारी जनता तक पहुंचे और अफवाहों को फैलने से रोककर एक पत्रकार ही आम जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी बना रहता है। पत्रकार अपना फर्ज निभाते हुए यह सुनिश्चित करता है कि सही और सटीक जानकारी जनता तक पहुंचे और जनता में किसी प्रकार का भ्रम ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें