विधायक को मास्क सौंपते ग्रुप सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर हेल्पिंग हैंड्ज ग्रुप ने एक हजार होम मेड फेस मास्क विधायक घनश्याम अरोड़ा को दिए। विधायक ने यह सभी मास्क जरूरतमंदों में बांटे। विधायक ने कहा कि सरकार इनके सहयोग व योगदान के लिए कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करना अति आवश्यक है। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने घर से निकलते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क पहनने से आप संक्रमण से बच सकते हैं। अगर कोई संक्रमित है तो दूसरे लोग संक्रमण से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल डिस्टन्सिंग बनाए रखें। तभी कोरोना का चक्र तोड़ने में हम सब कामयाब होंगे। मौके पर अजय मानिकटहला, कंचन नागपल, डॉक्टर नरेंद्र साही व चंद्र थरेजा मौजूद रहे।