फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण पाकर कैडेटों में दिखा आत्मविश्वास

Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 ​शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते एनसीसी कैडेट। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में आयोजित 10 दिवसीय अंबाला ग्रुप थल सैनिक कैंप सह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। शिविर के समापन अवसर पर कैडेटों में उत्साह, आत्मविश्वास और उपलब्धि की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
शिविर ब्रिगेडियर रोहित सहगल, ग्रुप कमांडर, अंबाला ग्रुप एनसीसी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में तथा लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के प्रशासनिक मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान सूबेदार मेजर जसवंत सिंह और प्रशिक्षकों ने कैडेटों को विभिन्न सैन्य और व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार संचालन, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, बाधा प्रशिक्षण, टेंट पिचिंग, नेतृत्व विकास, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, योग, शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान सशस्त्र बलों में कॅरियर के अवसर, नशा मुक्ति जागरूकता, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन और सामाजिक उत्तरदायित्व पर व्याख्यान आयोजित किए गए।
विज्ञापन

समापन समारोह में कर्नल पंकज पारीक ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव और प्रशिक्षण उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक एवं भविष्य का सक्षम नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेगा। उन्होंने एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते एनसीसी कैडेट। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें