फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू और मलेरिया से बचने के बताए उपाय

विज्ञापन
डेंगू से बचने के उपाय के पोस्टर दिखाते विद्यार्थियों के साथ सीएचसी की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय संस्कृति प्राइमरी स्कूल डेहा बस्ती में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अनिल कुमार व एएनएम मनजीत ने लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ. शमा प्रवीन ने कहा कि बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते सावधानी बरतना ही सबसे प्रभावी बचाव है। बताया कि डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मिचलाना और शरीर पर चकत्ते शामिल हैं।
विज्ञापन

डेंगू की आशंका होने पर केवल चिकित्सक की सलाह से पैरासिटामोल लें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीते रहें। मलेरिया के लक्षणों में कंपकंपी के साथ बुखार, अत्यधिक पसीना आना, सिरदर्द, थकान और उल्टी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत रक्त जांच करानी चाहिए और निर्धारित दवाओं का पूरा कोर्स करना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कूलर, गमलों, पुराने टायरों, पानी की टंकियों और अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों को ढककर रखें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी और मच्छररोधी साधनों का इस्तेमाल करें तथा घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। स्वास्थ्य विभाग की सर्वे एवं छिड़काव टीमों का भी सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक माह की एक से 10 तारीख तक स्रोत नष्ट करने की गतिविधियां और रैपिड फीवर सर्वे चलाता है। वर्तमान में 45 टीमें आशा वर्कर और एमपीएचडब्ल्यू के साथ घर-घर जाकर लार्वा सर्वे कर रही हैं। जुलाई को डेंगू माह के रूप में मनाते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें